Thursday, April 8, 2010

नेपाल हिमालय

नेपाल हिमालय के पहाड़ों में बसा एक छोटा सा देश है। एवेरेस्ट, धौलागिरी, अन्नपुर्णा जैसे पर्वतों में बसा यह देश भारत के साथ बसा हुआ है। इसकी राजधानी काठमांडू है। काठमांडू पशुपतिनाथ मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। पोखरा एक और महत्वपूर्ण शहर है जो अन्नपुर्णा पर्वत श्रंखला के बीच बसा हुआ है। यह समुद्र तल से लगभग ८०० मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। यहाँ से पूरी की पूरी अन्नपुर्णा पर्वत श्रंखला देखी जा सकती है।
अन्नपुर्णा श्रृंखला में अन्नपुर्णा, अन्नपुर्णा २,३,४ , लम्जुंग हिमालय और फिशटेल प्रमुख चोटियाँ हैं। इनमें से सबसे ऊंची छोटी अन्नपुर्णा है। मनास्लु और धौलागिरी भी यहाँ से साफ़ तौर पर देखी जा सकती है। यह दोनों चोटियाँ समुद्र तल से ८००० मीटर की ऊँचाई पर स्थित हैं।
पोखरा प्रमुख एअरपोर्ट है जो काठमांडू से जुड़ा हुआ है। यहाँ बसी कई झीलें हैं जिनमें फेवा झील प्रमुख है।
पर्वतआरोहियों और सैलानियों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है।
नाम्चे बाज़ार एक अन्य हिल स्टेशन है जो एवेरेस्ट श्रृंखला में बसा है। यह समुद्र तल से लगभग ३२०० मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। यहाँ से ट्रेकिंग करते हुए आप तेंग्बोचे मोनास्ट्री जा सकते हैं जहाँ से आप एवेरेस्ट, ल्होत्से और अमा दब्लम जैसी चोटियाँ साफ़ तौर पर देखी जा सकती हैं।
नेपाल में विश्व की सबसे ज्यादा चोटियाँ स्थित हैं जो ८००० मीटर से उपर हैं। यह हैं -
१ - एवेरेस्ट
२ - कन्चंजुन्गा
३ - ल्होत्से
४ - मकालू
५ - मनास्लु
६ - धौलागिरी
७ - अन्नपुर्णा